रेडिएशन मेडिसिन सेंटर, परेल, मुंबई में स्थापित मेडिकल साइक्लोट्रॉन सुविधा (जी.ई, 16.5 MeV), पॉजिट्रॉन का उत्सर्जन करने वाले अल्पकालिक आइसोटोप [18F]-फ्लोरिन (अर्ध-जीवन: 109.7 मिनट) के साथ लेबल किए गए रेडियोफार्मास्युटिकल्स के उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और वितरण में शामिल है । पी.ई.टी. रेडियोफार्मास्यूटिकल्स जैसे कि [18F] -एफडीजी, [18F] -एफएलटी, [18F] –सोडियम फ्लोराइड, [18F] -एफईटी और [18F] -एफएमआईएसओ का उत्पादन और आपूर्ति मुंबई के भीतर और आसपास स्थित पीईटी कैमरो से लैस विभिन्न अस्पतालो को की जाती है ।
- Throughput: उत्पादन क्षमता: एक बैच में 185 जीबीक्यु 18F का उत्पादन किया जा सकता है
- Availability: उपलब्धता: सप्ताह में छह दिन उत्पादन किया जाता है
कोड | उत्पाद | नैदानिक उपयोग | उत्पादन आवृत्ति |
---|---|---|---|
एफ डी जी | [18F]-फ्लोरो-डिऑक्सी-ग्लूकोज इंजेक्शन | ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी, संक्रमण तथा कार्डियोलॉजी | दिन में दो बार |
एन ए एफ | [18F]-सोडियम फ्लोराइड इंजेक्शन | बोन शिंन्टिग्राफी | प्रत्येक दिन एक बार |
एफलटी | [18F]-फ्लोरो-थाइमिडीन इंजेक्शन | ऑन्कोलॉजिकल उपयोग | साप्ताहिक |
एफईटी | [18F]-फ्लोरो-एथिल टायरोसिन इंजेक्शन | ब्रेन ग्लिओमास | साप्ताहिक |
एफएमआईएसओ | [18F]-फ्लोरो-मिजोनिडाज़ोल इंजेक्शन | हाइपोक्सिया इमेजिंग | साप्ताहिक |